फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rakshabandhan festival celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

Fri, 16 Aug 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan festival celebrated with great pomp
भिनगा में भाई की कलाई में राखी बांधती बहन। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों को राखी बांध उनकी लंबी उम्र की कामना की तो भाइयों ने भी बहनों को जीवन भर रक्षा करने का वचन दिया। इस दौरान बाजार में खासी चहल पहल रही। मिठाई और राखियों की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर घरों में भोर से चहल-पहल व खुशी का माहौल दिखा। गुरुवार को पूरे दिन बाजारों में रौनक छायी रही। राखी से लेकर मिठाई की दुकानों पर पूरे दिन खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन

बहनों ने सुबह से ही निर्जला व्रत रखकर अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों की उम्र भर सुरक्षा करने का वचन दिया। इस दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने पेड़ व पौधों को राखी बांधी। इस दौरान छात्राओं ने पौधों की सुरक्षा करने तथा लोगों से पेड़ न काटने की अपील भी की। उधर एसएसवी आठवीं वाहिनी मुख्यालय में स्कूली बच्चियों ने जवानों को रक्षासूत्र बांधा।
छात्राओं ने एसएसबी जवानों को बांधा रक्षासूत्र
सीमा पर मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल आठवीं वाहिनी भिनगा के मुख्यालय खरगौरा में जनता इंटर कॉलेज सहित कई विद्यालयोें की छात्राओं ने जवानों को राखी बांधकर उनसे राष्ट्र की सुरक्षा का संकल्प लिया। वहीं कार्यवाहक सेना नायक ने कहा कि हमारे जवान भले ही घर न जा सके हों, लेकिन इन बालिकाओं ने रक्षा सूत्र बांधकर बहनों की कमी पूरी कर दी है। ऐसे में हमारे जवान राष्ट्र व सीमा की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों को भी न्योछावर कर देंगे। इस मौके पर एसएसबी जवानों सहित विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।

राखी बांधकर दिया हेलमेट
रक्षाबंधन पर जिला पुलिस की ओर से इस वर्ष एक नया प्रयोग किया गया। भिनगा कोतवाली सहित सिरसिया, मल्हीपुर, सोनवा, गिलौला व इकौना में तैनात महिला आरक्षियों ने वाहन चालकों को राखी बांधी। वहीं भिनगा के ईदगाह तिराहे पर एसपी आशीष श्रीवास्तव व एएसपी बीसी दुबे के नेतृत्व में महिला सामाख्या की कार्यकर्ताओं ने दो पहिया वाहन चालकों को राखी बांधने के साथ ही हेलमेट पहनने का संकल्प दिलाया। इस दौरान लोगों को हेलमेट भी प्रदान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed