{"_id":"62740a707c8e7b47150e1561","slug":"rain-with-strong-wind-gave-relief-from-heat-srawasti-news-lko6292218168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा के साथ बारिश ने दी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा के साथ बारिश ने दी गर्मी से राहत
विज्ञापन
तुलसीपुर से रिसिया जाने वाले मार्ग पर व्याप्त जलभराव
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज बुधवार रात अचानक बिगड़ गया। इस दौरान चली तेज धूल भरी हवा के बीच करीब आधे घंटे झमाझम बरसात हुई। इससे मौसम का पारा कुछ नर्म पड़ा। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तेज आंधी के कारण जहां आम व जायद की फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं जायद सहित सब्जियों की फसलों को फायदा मिला। खेतों में नमी देख किसानों ने भी खेतों की जुताई शुरू कर दी।
जिले में बुधवार रात करीब 10 मिनट तक तेज धूल भरी हवा चली। तेज हवा के कारण जहां बाग में लगी आम की फसल को आंशिक नुकसान पहुंचा। वहीं खेतों में लगी मक्का की फसल को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि तेज हवा के बीच जन व धन की कोई हानि नहीं हुई। इस दौरान कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूट कर गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। नगर सहित मार्ग किनारे लगे होर्डिंग व पोस्टर भी तेज हवाओं के कारण टूट कर गिर गए। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हुई बरसात के कारण खेतों में लगी जायद व सब्जियों सहित गन्ना तथा मेंथा की फसल को फायदा पहुंचा।
वहीं बरसात के बाद जमीन में नमी आ जाने के कारण उड़ रही धूल भी शांत हो गई। इतना ही नहीं मौसम के तापमान में भी करीब दो डिग्री की गिरावट आने से विगत कई दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। वहीं खेतों में नमी देख किसानों ने भी खाली पड़े खेतों की जुताई शुरू कर दी है। ताकि आगामी दिनों पड़ने वाली गर्मी व तपन के कारण खेतों में खरपतवार नष्ट हो सके।
विज्ञापन
तेज हवा के बीच गुम हुई बिजली, रात भर बाधित रही आपूर्ति
श्रावस्ती। जिले में बुधवार रात चली तेज धूल भरी हवा के बीच हुई बरसात के कारण जिले की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। नगरीय क्षेत्रों में मौसम सामान्य होने के बाद विद्युत सप्लाई तो सामान्य करा दी गई। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जिले के सभी विद्युत उपकेंद्र के अधिकांश फीडर जंगल व बाग सहित मार्ग के किनारे होकर निकले हैं। ऐसे मे बुधवार रात चली तेज हवाओं के बीच हुई बरसात के कारण कई स्थानों पर पेड़ की डालियां टूट कर गिरने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। विद्युत कर्मियों ने रात में मौसम सामान्य होने के बाद नगर व कस्बों की विद्युत आपूर्ति तो बहाल करा दिया। लेकिन रात अधिक होने की बात कह ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल कराने में कोई रुचि नहीं ली। जिसके चलते जिले के अधिकांश गांव व बाजार की आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। इससे जहां लोगों को पूरी रात उमस भरी गर्मी के बीच बिना बिजली बिताना पड़ा। वहीं आपूर्ति बाधित होने के कारण गांव अंधेरे में डूबे रहे। बिजली निगम कर्मियों ने बृहस्पतिवार सुबह कड़ी मशक्कत कर विद्युत आपूर्ति सामान्य कराया, तब जाकर बिजली उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
जगह-जगह कीचड़ व जलभराव की समस्या से जूझते रहे लोग
तुलसीपुर। जिले में बुधवार रात हुई बरसात से कई स्थानों पर मुख्य मार्ग व प्रमुख तिराहों व चौराहों पर कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। बरसात के कारण गिलौला के तुलसीपुर मुख्य बाजार में रिसिया जाने वाले मार्ग पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। जिससे यहां मार्ग तालाब नजर आया। यही स्थिति जमुनहा बाजार, खरगौरा मोड़ सेमरी मार्ग तिराहे का भी रहा। वहीं निर्माणाधीन भिनगा-लक्ष्मनपुर मार्ग पर कीचड़ की समस्या उत्पन्न होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।