फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rain gave relief, waterlog increased problem

बारिश ने दी राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 25 Jul 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Rain gave relief, waterlog increased problem
श्रावस्ती। तराई में सावन के मेघ मेहरबान हैं। नागपंचमी पर पड़ी सावन की रिमझिम फुहारों से दोपहर तक मौसम खुशगवार रहा। वहीं जगह जगह उत्पन्न कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। दोपहर बाद खिली चटकीली धूप से उमस काफी बढ़ गई। जिससे जनजीवन बेहाल रहा।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार से रुक रुक कर सावन की रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं। शनिवार को रुक रुक कर कई बार रिमझिम बरसात हुई। इससे मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया। संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद लोग खुद को इन रिमझिम फुहारों में भीगने से न रोक सके। मौसम खुशगवार देख बच्चे भी मस्ती करने के लिए घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान कई स्थानों पर कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

जिससे लोगों को दिक्कतों का समाना भी करना पड़ा। मुख्य मार्ग पर उत्पन्न कीचड़ व फिसलन के कारण राहगीरों व दो पहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद मौसम पूरी तरह से सामान्य हो गया। बरसात बाद निकली चटकीली धूप ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच चलने वाली पूर्वोत्तर हवाओं की गति काफी धीमी होने के कारण लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं जगह जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव के बीच खिली चटकीली धूप व उमस के कारण लोगों को संक्रामक रोग का खतरा भी सताने लगा है।
बिजली की आवाजाही ने बढ़ाई मुश्किल
जिले में होने वाली रिमझिम बरसात के बीच ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। वहीं बरसात थमने के काफी देर बाद तक आपूर्ति बाधित रहती है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात बाद निकलने वाली धूप व उमस के बीच बिजली कटौती के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ी है।

इसकी शिकायत के बाद भी निगम कर्मी बरसात के दौरान विद्युत लाइनों से पेड़ों की डालियां टकराने के कारण फीडर के ट्रिप करने के कारण आपूर्ति बाधित होने की बात कह अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति ली जा रही है। जिले में यह समस्या विगत कई दिनों से बढ़ती ही जा रही है। जिससे अब नगर भी अछूते नहीं रहे। ऐसे में बिजली की बार बार आवाजाही ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed