फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Psychic youth attacked with stick, died during treatment

मनोरोगी युवक पर लाठी से हमला, इलाज के दौरान मौत

Mon, 13 Sep 2021 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Psychic youth attacked with stick, died during treatment
गिलौला/तुलसीपुर (श्रावस्ती)। रायपुर बिलेला में रविवार एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई के बाद मौत हो गई। मृतक युवक मनोरोगी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी गुड़ई (25) पुत्र दयाराम करीब डेढ़ वर्ष से मनोरोगी था। उसके परिवारीजन उसे लेकर ग्राम दर्जीपुरवा स्थित बरम बाबा स्थान पर झाड़-फूंक करवाने के लिए ले गए थे। वहां वह विगत 15 दिनों से रह रहा था। लेकिन रविवार रात करीब 11:30 बजे परिक्रमा के दौरान गुड़ई की अचानक मानसिक स्थिति और खराब हो गई। जिससे वह बरम स्थान से भाग कर रायपुर बिलेला गांव पहुंच गया।
इस दौरान वह गांव में अज्जन पुत्र जमादार के घर में घुस गया। यहां से निकल कर वह पास के एक स्कूल में चला गया। उसके पीछे परिवारीजन भी थे। लेकिन इसी बीच जिस घर में वह घुसा था उसके मालिक अज्जन ने उसके कंधे पर लाठी मार दी। इससे वह घायल हो गया। परिवारीजन गुड़ई को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर थाना सोनवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सोनवा पुलिस ने मृतक के ससुर रामउदित की तहरीर पर अज्जन पुत्र जमादार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में एएसपी बीसी दुबे का कहना है कि घटना में मामला पंजीकृत कर आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed