{"_id":"5d8268e88ebc3e01711f6d74","slug":"protest-srawasti-news-lko4822606125","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर क्षेत्र वासियों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर क्षेत्र वासियों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा की समस्याओं को लेकर लोगों ने बुधवार को बलरामपुर श्रावस्ती विकास मंच के बैनर तले प्रदर्शन किया। इस दौरान समर्थन में व्यवसायियों ने भी अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। क्षेत्रवासियों ने जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग जाम कर अपने हक की आवाज बुलंद की। इससे करीब एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने एसडीएम जमुनहा को सात सूत्री ज्ञापन भी सौंपा। उप जिलाधिकारी जमुनहा मया शंकर यादव को सौंपे ज्ञापन में बलरामपुर श्रावस्ती विकास मंच के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने कहा है कि ककरदरी बहराइच मार्ग की पिचिंग तो होती है, लेकिन गुणवत्ता विहीन कार्य के चलते कुछ ही दिनों में मार्ग फिर बदहाल हो जाता है।
सबसे खराब स्थिति कनिबोझी जमुनहा मार्ग की है। जहां हर बार पिचिंग के दौरान जमुनहा बाजार वंचित रह जाता है। जमुनहा बाजार तक पिचिंग का कार्य नहीं किया जा रहा है, जबकि यदि कार्य करा दिया जाए तो जमुनहा बाजार नेपाल से सीधा जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने बहराइच ककरदरी मार्ग को चौड़ा कराने, बिजली कटौती पर रोक लगाने, जमुनहा बहराइच मार्ग पर परिवहन निगम की बसों की संख्या बढ़ाने, जमुनहा से भिनगा तक निगम की बसों का संचालन कराने, छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने, जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग को गड्ढा मुक्त बनाने, क्षतिग्रस्त फकीराचक, लक्ष्मनपुर मार्ग का नवीनीकरण कराने की मांग की है।
इस पर एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। इस मौके पर चन्द्र गोपाल सोनी, रामू गुप्ता, आशाराम जायसवाल, इबरार अहमद, सुशील शर्मा, सुंदर लाल शर्मा, जमील अहमद, बावन अहमद सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग व व्यवसायी मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सोनवा व मल्हीपुर पुलिस मौजूद रही।