Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Protest of account holders for lack of cash

कैश न होने पर खाताधारकों का प्रदर्शन

Mon, 17 Aug 2020 08:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Protest of account holders for lack of cash
श्रावस्ती। हॉट स्पॉट क्षेत्र में स्थित इंडियन बैंक की दयाली शाखा सोमवार को खुली तो वहां कैश नहीं था। इस दौरान देखते ही देखते बैंक के सामने खाताधारकों की भीड़ जमा हो गई। रकम निकासी नहीं हो पाने से आक्रोशित खाताधारकों ने बैंक गेट के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने शाखा प्रबंधक के विरुद्ध नारेबाजी भी की। धरना-प्रदर्शन के दौरान खाताधारकों ने कोरोना प्रोटोकॉल का जमकर उल्लंघन भी किया। जबकि ये क्षेत्र हॉट स्पॉट घोषित है।
विज्ञापन

जमुनहा बाजार में बस स्टैंड के निकट इंडियन बैंक की दयाली शाखा है। ये वक्त खेती किसानी का चल रहा है। ऐसे में सोमवार को बैंक खुला तो बड़ी संख्या में खाताधारक रकम निकासी के लिए जुट गए। खाताधारक जल्द से जल्द पैसा निकालने को बेताब थे। मगर बैंक खुलने पर शाखा प्रबंधक ने बैंक में पैसा न होने व स्टाफ की कमी की बात कहकर लोगों को इंतजार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक बैंक में पैसा न होने से नाराज खाताधारकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान खाताधारकों ने शाखा प्रबंधक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जबकि शाखा प्रबंधक मंडल कार्यालय बहराइच से हटाकर सीतापुर कर दिए जाने के कारण कैश आने में देरी की बात कहकर लोगों को शांत कराने का प्रयास करते रहे।
इसके बावजूद उपभोक्ता अपनी जिद पर अड़े रहे। बाद में शाखा प्रबंधक ने जमुनहा चौकी पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोपहर एक बजे से तीन काउंटर के माध्यम से रकम निकासी कराई। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
जमुनहा का वीरगंज व जमुनहा बाजार हॉट स्पॉट घोषित है। जहां बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां प्रशासन ने बिना मास्क के लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया है। मगर इसके विपरीत सोमवार को इंडियन बैंक आने वाले अधिकांश खाताधारक मास्क या गमछा नहीं पहने थे।

इतना ही नहीं प्रदर्शन के दौरान खाताधारकों ने सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा। लोगों की ये लापरवाही कितनी घातक हो सकती है, इसका अंदाजा भी शायद उन्हें नहीं रहा हो। वहीं, पुलिसकर्मी लोगों को सामाजिक दूरी व मास्क की अनिवार्यता के बारे में बताते रहे मगर इसका कोई असर नहीं होता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed