फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Programs will be held on International Yoga Day

Shravasti News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होंगे कार्यक्रम

Tue, 13 Jun 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 13 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Programs will be held on International Yoga Day
श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, ब्लाॅक मुख्यालय सहित ग्राम पंचायतों एवं जिले के ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक स्थलों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में एडीएम न्यायिक सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि 21 जून को 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। जिसका विषय हर घर-आंगन योग रखा गया है। ऐसे में जिले से लेकर गांव स्तर तक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसे सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां पूरी की जाएं। इसके लिए मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षकों की तैनाती करके उन्हें योगाभ्यास कराने के लिए दक्ष किया जाए।
विज्ञापन


इस दौरान जिले के सभी सांस्कृतिक पर्यटन स्थल, प्रमुख नदियों, झीलों, तालाबों, तथा अमृत सरोवरों के तटों पर भी योगाभ्यास कराया जाएगा। साथ ही योग वेलनेस सेंटर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सीएचसी, पीएचसी, आयुष हेल्थ एड वेलनेस सेंटर्स तथा अन्य चिकित्सालयों में योग कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों में भी योग प्रशिक्षक व योग सहायकों के नेतृत्व में 15 से 21 जून, 2023 तक योग सप्ताह का आयोजन कर सुबह 06 बजे से 08 बजे तक योग कराया जाए। बैठक का संचालन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. अशोक कुमार पांडे गुलशन ने किया। इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed