फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Problems persist, how will the election boat cross

Shravasti News: समस्याएं बरकरार, चुनावी नैया कैसे होगी पार

Fri, 28 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 28 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Problems persist, how will the election boat cross
इकौना (श्रावस्ती)। नगर पंचायत इकौना में आम लोगों से जुड़ी समस्याएं जस की तस कायम हैं। इकौना में गंदगी, टूटी नालियां व बदहाल सड़कों ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। इससे परेशान मतदाताओं ने इस बार जनसमस्याओं के निस्तारण को ही चुनावी मुद्दा बनाते हुए मतदान करने की बात कही है। मतदाताओं का कहना है कि हर बार चुनाव के समय क्षेत्रवार स्तर पर व्याप्त जन समस्याओं की अनदेखी कर सियासी दल व प्रत्याशी जाति व धर्म के सहारे अपनी चुनावी नैया पार करने की जोड़तोड़ कर लेते हैं।
विज्ञापन


बेहतर प्रतिनिधि चुनेंगे
निकाय चुनाव में इस बार नाली, सड़क, सफाई व स्वच्छ पेयजल की समस्या को मुद्दा बना कर मतदान करेंगे। हर बार जाति व धर्म के नाम पर ही हार जीत तय होती है। ऐसे में इस बार खुद के साथ ही दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर बेहतर प्रतिनिधि चुना जाएगा।
विज्ञापन

इंद्रेश जायसवाल

मार्ग प्रकाश व पेयजल सप्लाई होगा मुद्दा
वर्ष 1975 में नगर पंचायत बनी इकौना में हर चुनाव के समय बदहाल साफ सफाई व्यवस्था, जर्जर सड़के, जल निकासी न होने से होने वाली जलभराव की समस्या दूर कराने के वादे तो किए जाते है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जाता। इस बार मार्ग प्रकाश व्यवस्था के साथ ही स्वच्छ पेयजल सप्लाई को चुनावी मद्दा मानते हुए मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय गुप्ता


जताया भरोसा, नहीं हुई सुनवाई
इकौनावासी सपा व भाजपा के साथ ही निर्दल प्रत्याशी पर भी भरोसा जता कर देख चुके है। सभी चुनाव जीतने के बाद किए गए वादे भूल जाते हैं। इस कारण आम लोगों को पुन: जनसमस्याओं से जूझते हुए परेशान होना पड़ता है। इसी लिए क्षेत्र में साफ सफाई से लेकर नाली खड़ंजा व मार्ग प्रकाश की समस्या कायम बनी है।

ओंकार प्रसाद तिवारी


क्षमतावान के पक्ष में करेंगे मतदान
महावीर नगर वार्ड में मेरछुआ स्थल पर लगा कूड़े का ढेर, लाजपत नगर वार्ड में टूटी क्रासिंग व चोक नालियां व लाजपत नगर में साल भर रहने वाला जलभराव सभी की परेशानी बढ़ाता है। इस लिए इस बार उसे ही वोट दिया जाएगा, जो इस परेशानी को दूर कराने की क्षमता रखता हो।
मिथिलेश पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed