फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Priya, Suman and Babita topped the talent hunt competition

टैलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रिया, सुमन व बबिता अव्वल

Tue, 21 Jan 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Priya, Suman and Babita topped the talent hunt competition
टैलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। स्व. श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौराबस्ती कटरा में सोमवार को अंग्रेजी परिषद की ओर से टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिम्मी तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में प्रिया, सुमन व बबिता को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

अंग्रेजी परिषद की ओर से आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में स्व. श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय की 42 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें बीए प्रथम वर्ष की 19 छात्राएं, बीए द्वितीय वर्ष की 15 तथा तृतीय वर्ष की 08 छात्राएं शामिल हुईं। यह प्रतियोगिता परिषद प्रभारी अनुराधा एवं प्रवक्ता सोमपाल सिंह के नेतृत्व में कराई गई। प्रतिभागियों में लाटरी सिस्टम से एक प्रश्न वाली पर्ची निकालने को कहा गया।
विज्ञापन

इसके बाद उस पर्ची में मिले प्रश्न का उत्तर लिखकर, प्रत्येक छात्रा को उसके उत्तर पर अपनी प्रस्तुति भी देनी थी। जिसको सुनकर निर्णायकों ने कक्षावार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय छात्रा का चयन किया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान प्रिया को मिला। वहीं द्वितीय स्थान पर स्वाती मिश्रा व तृतीय स्थान पर माधुरी देवी रहीं। बीए द्वितीय वर्ष की सुमन पटेल प्रथम, ज्योति द्वितीय व ज्योती सेकेंड तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीए तृतीय वर्ष की बबिता प्रथम, निशा शुक्ला द्वितीय व बबली को तृतीय स्थान मिला। इस दौरान निर्णायक मंडल में अजय प्रकाश यादव, नरेन्द्र जायसवाल व सोमपाल सिंह रहे। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रवक्ता प्रियंका जायसवाल, वेद प्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed