{"_id":"5f4a7f118ebc3e3cea202c8f","slug":"pratimaen-and-taajie-will-not-be-kept-in-public-place-srawasti-news-lko537482531","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थान पर नहीं रखी जाएंगी प्रतिमाएं व ताजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थान पर नहीं रखी जाएंगी प्रतिमाएं व ताजिए
विज्ञापन
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना ने लोगों का रहन सहन बदल दिया है। इसका असर मोहर्रम व त्योहारों पर भी देखने को मिलेगा। इस बार सार्वजनिक रूप से ताजिया व प्रतिमाएं नहीं रखी जाएंगी। इसके साथ ही सभी प्रकार के जुलूस व झांकी प्रतिबंधित होंगी। यह प्रतिबंध भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से कोविड 19 के लिए जारी गाइड लाइन के अनुपालन में होगा। जिसके लिए प्रदेश सरकार ने आगामी त्यौहार में सभा, जुलूस, सार्वजनिक समारोह, राजनीतिक आंदोलन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है।
यह बातें शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित केंद्रीय शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी टीके शिबू ने बैठक में मौजूद सभी उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों को जारी निर्देश में कही। उन्होंने आगामी त्योहारों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अपने स्तर से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए प्रयास करने को कहा। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को शहरी क्षेत्रों की साफ सफाई व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जिले में न तो मूर्तियां बनायी जाएंगी और न ही स्थापित होंगी। मुस्लिम समुदाय के लोग भी न तो ताजिया बनायेंगे और न ही उसे रखेंगे। किसी प्रकार का जुलूस व भीड़ भाड़ इकट्ठा नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने कहा कि त्योहार व मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना अध्यक्षों को पहले से ही निर्देश दिए जा चुके हैं। वह अपने क्षेत्रों में पुख्ता इंतजाम करेंगे। त्योहार वाले दिन सचेत रहकर कड़ी निगरानी के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखेंगे। जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
बैठक में मौजूद सभी कमेटी के सदस्यों को अफवाहों पर न ध्यान देने तथा किसी प्रकार की कोई भी अफवाह जो भी व्यक्ति फैलाने का प्रयास करता है तो उस पर विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई। बैठक में एडीएम योगानंद पांडेय, सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व थानाध्यक्ष एवं दोनों समुदाय के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।