{"_id":"6ab819cfd0b7be20da06146c","slug":"power-supply-disrupted-across-the-district-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123379-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जिलेभर की बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जिलेभर की बिजली आपूर्ति बाधित
Sun, 27 Sep 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मन नगर में टूटा बिजली का खंभा।- संवाद
श्रावस्ती। तेज हवा व बारिश के दौरान खंभों और तारों पर गिरे पेड़ों के चलते शनिवार को जिले भर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। 250 से अधिक खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभागीय कर्मी तारों व खंभों को ठीक करने में जुटे हैं। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
तेज हवा में पेड़ टूटकर गिरने से इकौना तहसील में शुक्रवार रात लगभग 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जमुनहा तहसील क्षेत्र में भी रात दो बजे आपूर्ति बाधित हो गई। भिनगा कस्बे की आपूर्ति व्यवस्था भी शनिवार की सुबह चरमरा गई और सुबह लगभग 10 बजे भिनगा कस्बा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति ठप हो गई।
एक्सईएन राजनरायण ने बताया कि 250 से अधिक खंभे टूट गए हैं। रात तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। न्यायालय की आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रिप हो गया। उन्होंने बताया कि विकास भवन के पास मुख्य लाइन पर पेड़ गिरने से भिनगा की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
जिले भर में एसडीओ, जेई व अन्य कर्मी आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रयासरत हैं। लगातार जारी तेज हवा व बारिश के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है।