फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Power cuts increased people's problems

बिजली कटौती से बढ़ी लोगों की परेशानी

Sun, 26 Jul 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Power cuts increased people's problems
श्रावस्ती। तराई में विगत दो दिनों से भीषण उमस भरी गर्मी पड़ रही है। सुबह निकलने वाली चिलचिलाती धूप के साथ पूर्वा हवा ने उमस काफी बढ़ा दी है। इससे राहत के लिए लोगों को बिजली का ही सहारा है। इसके विपरीत जिले में बिजली की अघोषित कटौती बढ़ गई है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में बरसात थमने के बाद निकलने वाली धूप ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। लगातार चल रही पूर्वा हवाओं व व्याप्त जलभराव के कारण उमस भी बढ़ी है। ऐसे में राहत के लिए लोगों को बिजली का सहारा है। बढ़ी मांग के बीच बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा बार बार कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में मुख्यालय भिनगा के कलेक्ट्रेट फीडर को छोड़कर शेष सभी फीडर के उपभोक्ताओं को रोस्टर की आधी बिजली भी नहीं मिल पा रही है। चाहे दिन हो या रात जरूरत के वक्त आपूर्ति बाधित होने के कारण उपभोक्ता परेशान है। इसकी शिकायत करने वाले उपभोक्ताओं से बिजली निगम के जिम्मेदार फाल्ट आने की बात कह अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंका, अंधेरे में रहे पांच हजार लोग
विद्युत उपकेंद्र भिनगा के केशवपुरम में लगा ट्रांसफार्मर शनिवार रात अचानक जल गया। इससे रात साढ़े नौ बजे से भोर तक केशवपुरम सहित खैरी मोड़ आदि की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब पांच हजार आबादी व डेढ़ हजार उपभोक्ता पूरी रात उमस भरी गर्मी में रात बिताने को विवश रहे। वहीं उपकेंद्र के कंट्रोल रूम का नंबर बंद होने के कारण उपभोक्ताओं में बिजली निगम के प्रति नाराजगी दिखी।

रात में ट्रांसफार्मर में शिकायत आ गई थी। जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी। ट्रांसफार्मर बदल कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। रही बात अघोषित कटौती की तो इस समय फीडरों पर लोड अधिक है। जिससे फीडर गर्म हो रहे हैं इसके चलते आपूर्ति बाधित करनी पड़ती है। - रमाशंकर मौर्य, अधिशासी अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed