फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Political parties should cooperate in revision of voter list

मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सहयोग करें राजनीतिक दल

Sun, 06 Dec 2020 09:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Political parties should cooperate in revision of voter list
श्रावस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2021 के आधार पर जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। इसे और गति देने के लिए शनिवार शाम रोल प्रेक्षक व आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी दलों के प्रतिनिधियों से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में सहयोग की अपील की। जिससे आयोग की मंशानुरूप जिले में त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।
विज्ञापन

बैठक में आयुक्त देवी पाटन मंडल गोंडा एसवीएस रंगाराव ने सभी दलों के पदाधिकारियों से कहा कि वह बूथ लेबल एजेंटों को मतदान केंद्रवार छूटे मतदाताओं की सूची तैयार करा कर उपलब्ध करा दें। जिससे मतदान केन्द्रों पर तैनात बूथ लेबिल अधिकारी से सुव्यवस्थित ढंग से पुनरीक्षण कार्य को संपन्न कराया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता सूची में मृत मतदाताओं व डुप्लीकेट मतदाताओं के विलोपन की कार्यवाही निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से की जाए।
विज्ञापन

संबंधित विभागों से मृतक पेंशन लाभार्थियों की सूची प्राप्त कर मतदाता सूची से भी नाम हटाने की कार्यवाही की जाए। कोरोना काल में जिले में आने वाले सभी अर्ह प्रवासी श्रमिकों के नाम यदि मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो उनका नाम भी मतदाता सूची में शामिल करने की कार्यवाही की जाए। समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी सत्यापन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां कमियां मिले उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाए। ऐसे मतदान केन्द्र जहां पर आने जाने का एक ही रास्ता है, वहां पर आने व जाने के अलग अलग प्रवेश व निकास द्वार की व्यवस्था की जाए। पुनरीक्षण कार्य के दौरान ईपी रेशियो तथा जेंडर रेशियो को भी आयोग के मानक के अनुसार करने की कार्यवाही की जाए। बैठक में एडीएम योगानंद पांडे, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, एसडीएम जमुनहा जेपी चौहान, इकौना राजेश कुमार मिश्रा, भिनगा प्रवेन्द्र कुमार सहित सभी तहसीलदार व विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed