फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Policeman arrested in case of death in police custody

पुलिस अभिरक्षा में मौत के मामले में दरोगा गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Policeman arrested in case of death in police custody
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला थाने में पुलिस अभिरक्षा में हुई युवक की मौत के मामले में वांछित दरोगा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गिलौला में पुलिस अभिरक्षा में शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने प्रभारी निरीक्षक, तीन दरोगा, एक मुंशी सहित एक महिला आरक्षी के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मामले में वांछित उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव परिवार को देंगे एक लाख की मदद
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कानून की मर्यादाओं को तोड़ते हुए रायबरेली, बलिया के बाद श्रावस्ती के गिलौला थाने में 8 दिन तक ननके दर्जी को हिरासत में रखकर थर्ड डिग्री टार्चर किया गया। उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना के पीड़ित परिवारीजनों से मिलने और संवेदना जताने जा रहे समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप और श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कृत्य निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी 1 लाख रुपये की मदद देगी। उन्होंने भाजपा सरकार से पीड़ित परिवार की 25 लाख की मदद देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed