फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police alert regarding decision of demolition

ढांचा ध्वंस के फैसले को लेकर पुलिस अलर्ट

Wed, 30 Sep 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Police alert regarding decision of demolition
श्रावस्ती। अयोध्या में ढांचा ढहाए जाने के मामले में बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से सुनाए जाने वाले फैसले को लेकर जिले में प्रशासन व पुलिस टीम अलर्ट दिखी। डीएम व एसपी सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने पूरे दिन सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी। वहीं कई अन्य अधिकारी भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहे। फैसला आने के बाद अधिकारियों ने कुछ राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अयोध्या में ढांचा ढहाए जाने के मामले में बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से फैसला आ गया। इसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस टीम विशेष तौर पर सतर्क रही। डीएम, एसपी सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने सुबह से ही सभी संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा व वहां पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम टीके शिबु व एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने नासिर गंज, बदला चौराहा, गिरंट बाजार, मिर्जापुर पुर चौराहा व लक्ष्मननगर सहित जिले के अन्य स्थलों पर भ्रमण कर जांच की। डीएम व एसपी ने सभी थानाध्यक्षों के संपर्क में रह कर शांति व्यवस्था का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने पुलिस व एसएसबी के जवानों के साथ इंडोनेपाल बार्डर की सुरक्षा व्यवस्था जांची। इस दौरान उन्होंने जमुनहा क्षेत्र में पैदल गश्त भी की। उधर जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed