{"_id":"6a2efaa21aa1bdd3300d49f5","slug":"pickup-driver-injured-in-collision-with-e-rickshaw-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120864-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ई रिक्शा की टक्कर से पिकअप चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ई रिक्शा की टक्कर से पिकअप चालक घायल
Mon, 15 Jun 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
गिलौला। गिलौला क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर निवासी मुन्ना श्रीवास्तव (45) शनिवार देर शाम तिलकपुर मोड़ पर पिकअप खड़ा करके सब्जी खरीदने लगे। इसके बाद जैसे ही वह पिकअप में चढ़ने लगे तभी पीछे से आ रहा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें गिलौला सीएचसी पहुंचाया। यहां पर उनकी हालत में सुधार न होने से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। ई रिक्शा चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन