{"_id":"69ed118906a196de42063a2b","slug":"petrol-has-been-out-for-three-days-and-long-queues-have-formed-somewhere-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119693-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तीन दिन से पेट्रोल खत्म तो कहीं लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तीन दिन से पेट्रोल खत्म तो कहीं लगी लंबी कतार
Sun, 26 Apr 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
लालपुरवा स्थित पेट्रोल पंप पर जुटी भीड़।- संवाद
श्रावस्ती/वीरपुर/गिरंट बाजार। तराई में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराता जा रहा है। अफवाहों के बीच पंपों पर डीजल-पेट्रोल लेने वालों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। गहराते तेल संकट के बीच कई पंपों पर संचालकों की मनमानी भी देखने को मिल रही है। पंप संचालक डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के आदेश की धज्जियां उड़ाते भी दिख रहे हैं। उनकी मनमानी के चलते सुबह सात बजे लाइन में लगने वाले लोगों को भी घंटों इंतजार करने के बाद तेल मिल पा रहा है।
कटरा स्थित खरगौरा बस्ती पेट्रोल पंप पर शनिवार दोपहर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहिया व चारपहिया वाहन चालक डीजल-पेट्रोल आने की उम्मीद में पंप का चक्कर काटते नजर आए। पंप पर मौजूद कर्मी ने बताया कि 21 अप्रैल को पेट्रोल आया था, उसके बाद से नहीं आया है। डीजल का वितरण शुक्रवार को खतौनी के आधार पर किया गया था, वह भी खत्म हो गया है। डिपो से डीजल-पेट्रोल लाने वाले ड्राइवर की पत्नी की तबीयत खराब होने से शनिवार को तेल नहीं आया है। सीएनजी का वितरण किया जा रहा है।
बदला-नानपारा मार्ग स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप लालूपुरवा में शनिवार सुबह वाहनों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। सुबह साढ़े आठ बजे सैकड़ों बाइक सवार पंप पर तेल का वितरण शुरू होने का इंतजार करते नजर आए। पंप पर मौजूद सुरेंद्र, रामधीरज व जुबेर आदि ने बताया कि एक घंटे से खड़े हैं, लेकिन पेट्रोल नहीं मिला। इस संबंध में पंप संचालक लालू ने बताया कि नौ बजे से वितरण शुरू किया जाएगा। बताते चलें कि डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक डीजल-पेट्रोल का वितरण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जमुनहा-बहराइच मार्ग पर बदला चौराहा के पास स्थित खान फिलिंग सेंटर पर शनिवार सुबह पेट्रोल लेने के लिए बाइक सवारों की लंबी लाइन लगी दिखी। चिलचिलाती धूप में जहां कुछ लोग बाइक पर बैठे अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे तो वहीं कुछ बाइक खड़ी करके छांव में इंतजार करते दिखे। पंप पर पेट्रोल का वितरण होता मिला।
-- -- -- -- -- -- -- -
करवाई जाएगी जांच
जिले के पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल उपलब्ध है। अगर सुबह सात बजे से पेट्रोल-डीजल का वितरण नहीं किया जा रहा है तो उसकी जांच करवाई जाएगी।
-दीपक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी