फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   PET will be under the supervision of Sector and Static Magistrates

सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी पीईटी

Thu, 13 Oct 2022 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
PET will be under the supervision of Sector and Static Magistrates
श्रावस्ती। जिले में 15 व 16 अक्तूबर को छह परीक्षा केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा कराई जाएगी। दोनों दिन दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 13,056 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। बुधवार शाम इकौना तहसील सभागार में डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जिले में शनिवार व रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) कराई जाएगी। इसके लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर चारों पालियों में समान संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक पाली में गौरी शंकर टंडन नेहरू स्मारक इंटर कालेज गिलौला में 432, जनता इंटर कालेज पटना खरगौरा में 456, राजा वीरेंद्र कात सिंह महाविद्यालय भिनगा में 624, जगतजीत इंटर कालेज इकौना में 864, श्रीअलक्षेंद्र इंटर कालेज भिनगा में 480 एवं श्री काशी विश्वनाथ इंटर कालेज गिलौला में 408 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। यह परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में सुबह दस बजे से बारह बजे तक व शाम तीन बजे से पांच बजे तक कराई जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा में शुचिता बनाए रखने के लिए आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेट व चार सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। वहीं कलेक्ट्रेट कोषागार के डबल लॉक से प्रश्रपत्र व ओएमआर सीट निकलवाने व रखवाने के लिए डिप्टी कलेक्टर आशुतोष को नामित किया गया है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने इकौना तहसील सभागार में बुधवार देर शाम सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों तथा केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। पीईटी परीक्षा में आने वाले परीक्षार्थियों को बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय व प्रकाश आदि अन्य व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त कर लिया जाए। जिससे परीक्षा में कोई व्यवधान न हो। बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम कुँवर पंकज, एसडीएम आरपी चौधरी, आशुतोष, पीडी इन्द्रपाल सिंह, डीआईओएस संत प्रकाश व बीएसए अमिता सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed