फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   People of Terai shivered due to fog and icy wind

Shravasti News: कोहरा व बर्फीली हवा से ठिठुरे तराई के लोग

Sun, 28 Dec 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 28 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
People of Terai shivered due to fog and icy wind
​भिनगा में शनिवार देर शाम छाया कोहरा।  - संवाद
श्रावस्ती। तराई में गलन भरी ठंड बढ़ती जा रही है। शनिवार को पूरे दिन तराई कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में रही, दिन भर धूप नहीं निकली। लगभग चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चली, इससे घर के अंदर भी गलन का अहसास हुआ।
विज्ञापन



शुक्रवार की रात जहां तराई घने कोहरे की चपेट में रही, तो वहीं शनिवार सुबह लगभग आठ बजे तक कोहरे की चादर में लिपटी रही। शुक्रवार रात तेज सर्द हवा चली, जिसके चलते ज्यादातर लोग घर में कैद रहे। शनिवार को तो सुबह से देर शाम तक सर्द हवा चली।
विज्ञापन


लोग हीटर व अलाव के इर्द-गिर्द बैठे नजर आए। शनिवार को तराई का अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के चलते शुक्रवार रात सड़कों पर दृश्यता लगभग 40 मीटर रही, वाहनों की फॉग लाइट जलानी पड़ी। शनिवार को दिनभर धूप न निकलने से गलन बरकरार रही, जरूरी होने पर ही लोग घर से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन




गेहूं की बोआई करने वाले किसान खुश
गिलौला निवासी किसान पंकज मिश्रा, लोदी व देवेश आदि ने बताया कि कोहरा व ठंडक बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा हो रहा है। गेहूं की पत्तियां बढ़ रही हैं, पौध भी विकसित हो रही है। किसानों ने बताया कि सरसों की फसल को भी फायदा है, लेकिन अगर पाला गिरा तो सरसों की फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed