फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   People gathered in Chief Minister Health Health Fair

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में उमड़े लोग

Sun, 17 Jan 2021 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
People gathered in Chief Minister Health Health Fair
कटरा (श्रावस्ती)। गरीब वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत सीएचसी इकौना के अधीक्षक ने फीता काट कर किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग स्वास्थ्य मेले में पहुंचे। जहां किसी ने गोल्डेन कार्ड बनवाया तो किसी ने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला की शुरुआत करते हुए अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला फायदेमंद है। लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रत्येक रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में आयुष्मान लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। जिन लोगों को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री से पत्र या प्लास्टिक कार्ड प्राप्त हुए हैं और गोल्डन कार्ड अभी भी नहीं बना है। वे लोग आधार कार्ड व राशन कार्ड के साथ मेले में उपस्थित होकर गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में आने वालों की बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण व दवा दी जाती है। निशुल्क जांच भी होती है। इसके साथ ही निशुल्क सेनेटरी पैड के वितरण के साथ ही नसबंदी के लिए पंजीकरण, आंखों की जांच व परिवार नियोजन के अस्थायी साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मेले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्टाल लगाया गया। साथ ही यहां आने वालों को होम्योपैथिक व एलोपैथिक दवा भी दी गई। इस मौके पर डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. सुमित सिंह, डॉ. शबनम फातिमा, डॉ. शाहीन बानो, राधादेवी, सुभाष पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed