{"_id":"64ef8f69543ff476e60a6bd4","slug":"people-angry-over-lack-of-electricity-protest-srawasti-news-c-98-1-slko1011-2647-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बिजली न आने पर भड़के लोग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बिजली न आने पर भड़के लोग, प्रदर्शन
Thu, 31 Aug 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। तहसील क्षेत्र के चंदेला कला गांव में बीते एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। जिसके चलते हजारों की आबादी उमस भरी गर्मी के बीच अंधेरे में गुजर बसर कर रही है। बुधवार को विभागीय जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गई बार टोल फ्री नंबर पर जानकारी दी गई है।
नानपारा तहसील के बंजारन टांडा पावर हाउस से बिजली पाने वाले चंदेला कला गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे संतोष गुप्ता, अरुण गुप्ता, रामधन लोधी, अखिलेश लोधी, संतोषी लोधी, सीताराम लोधी, मोखन लोधी आदि ने बताया कि गांव में 16 केबी का ट्रांसफार्मर है, जो ओवरलोड होने से एक सप्ताह जल गया था। इसके बाद इसकी सूचना टोल फ्री नंबर पर दी गई।
क्षेत्रीय जेई को भी जानकारी देकर समस्या निराकरण की मांग की गई। मदद न मिलने पर एसडीओ नानपारा को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन वह भी मौन हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होेन से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह 16 केबी का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से आए दिन जलता है। इसे उच्चीकृत किया जाए।