फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Pensioners submitted memorandum to ADM in support of their demands

Shravasti News: पेंशनरों ने मांगों के समर्थन में एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sun, 30 Nov 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 30 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pensioners submitted memorandum to ADM in support of their demands
कलेक्ट्रेट गेट पर एडीएम को ज्ञापन सौंपते पेंशनर।- संवाद
श्रावस्ती। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में जिले के पेंशनरों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के सामने धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही कैंडल मार्च निकाल कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक अशोक कुमार को सौंपा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय राज्य फेडरेशन के आह्वान पर सौंपे गए ज्ञापन में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गुरुनरायण पाठक ने कहा कि सरकार की ओर से तैयार किए गए आठवें वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पेंशनरों की पेंशन व अन्य लाभों को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में पेंशनरों में निराशा व रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


कहा कि इसके लिए प्रांतीय अध्यक्ष की ओर से 13 नवंबर को प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर पूर्व के वेतन आयोगों की भांति आठवें वेतन आयोग में भी शामिल करने की मांग की थी। इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिला मंत्री अवधेश कुमार यादव ने कहा कि पेंशनरों की मांगों पर ध्यान देते हुए उन्हें आठवें वेतन आयोग के लाभ दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शिवसहाय लाल श्रीवास्तव, फौजदार मिश्र, राधेश्याम मिश्र, रामधीरज यादव, जगदीश प्रसाद, तुलसीराम वर्मा, रघुपति पांडेय, प्रेम नरायण यादव, अमरेश सिंह सहित काफी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed