फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Peaceful counting amid tight security

Shravasti News: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण हुई मतगणना

Sun, 14 May 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 14 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Peaceful counting amid tight security
मतगणना स्थल नवीन गल्ला मंडी भिनगा मतगणना के दौरान मौजूद डीएम, एसपी,एएसपी व अन्य
चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस, प्रेक्षक सहित डीएम व एसपी पल-पल लेते रहे अपडेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराई गई। इस दौरान भिनगा में गल्ला मंडी व इकौना तहसील परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। प्रेक्षक सहित डीएम एसपी व अन्य अधिकारी पल पल मतगणना का अपडेट लेते रहे। वहीं शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस लिया।
नगर पालिका परिषद भिनगा में पड़े मतों क गणना नवीन गल्ला मंडी पटना खरगौरा में कराई गई। इस दौरान बगैर पास किसी भी अधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी, एजेंट आदि को गल्ला मंडी परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। मतगणना स्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर शिवालिक महाविद्यालय पर बैरीगेटिंग लगा कर भिनगा बहराइच फोरलेन के एक पटरी पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा।
विज्ञापन

यही स्थिति इकौना की भी रही। जहां इकौना तहसील परिसर के मुख्य गेट के अंदर बगैर पास लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा। स्वयं डीएम नेहा प्रकाश, एसपी प्राची सिंह तथा प्रेक्षक व प्रभारी महानिदेशक स्कूली शिक्षा व विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश विजय किरन आनंद भिनगा व इकौना का भ्रमण कर मतगणना की पल पल की अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स में-
डीएम व एसपी की मौजूदगी में खोला गया स्ट्रांग रूम का ताला
भिनगा के गल्ला मंडी में सुबह आठ बजे डीएम, एसपी, सीडीओ व एएसपी सहित एडीएम तथा एसडीएम की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना कराई। जिसमें बसपा को दो, निर्दल अजय को दो, भाजपा, सपा व आप को एक एक मत मिला। जबकि वार्ड नंबर आठ के सभासद प्रत्याशी अलखराम यादव, वार्ड चौदह की रीना यादव, पंद्रह के बृजेश कुमार, सत्रह की उजमा, 18 के मोहसीन रजा व मोहम्मद आमिर खां तथा वार्ड नंबर 25 के कृष्ण कुमार को एक एक मत प्राप्त हुआ।


डीएसओ ने संभाली जलपान की जिम्मेदारी
जिला पूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय ने भिनगा के मतगणना स्थल पर अधिकारियों, कर्मचारियों सहित मीडिया कर्मियों के जलपान व भोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जबकि पेयजल के लिए परिसर में दो वाटर टैंक के साथ ही पर्याप्त मात्रा में वाटर केन व पानी की बोतलों की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed