{"_id":"5dd030c58ebc3e54ba582142","slug":"pay-special-attention-to-road-electricity-water-srawasti-news-lko4926123128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क, बिजली, पानी पर दें विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क, बिजली, पानी पर दें विशेष ध्यान
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को जिला पंचायत की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ने की। इस दौरान सांसद सहित सभी जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में जन प्रतिनिधियों ने लोगों की सुविधा के लिए बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
जिला पंचायत अध्यक्ष साक्षी कैराती के कहने पर अपर मुख्य अधिकारी श्रीकांत दुबे ने विगत बैठक की कार्यवाही की जानकारी दी। सदस्यों ने इसकी पुष्टि की। इसके साथ ही राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत कार्य योजना पर विचार किया गया। वहीं निर्धारित लाइसेंस शुल्क पर नियमानुसार वृद्धि पर विचार व चर्चा हुई।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की संबंधित समस्याओं से सदन को अवगत कराया। इस पर अध्यक्ष ने समस्याओं को सूचीबद्ध कर निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में सड़क मरम्मत, पेयजल एवं विद्युत से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गई। इसमें इकौना वीरपुर मार्ग मरम्मत कराने की मांग संबंधित जिला पंचायत सदस्य ने उठाई। वहीं उद्ववपुरवा पिपरहवा मार्ग बदहाली की शिकायत भी उठी।
विज्ञापन
इस पर श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को तत्काल कार्रवाई करने को कहा। सिरसिया क्षेत्र के पिपरहवा जच्चा बच्चा केंद्र पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत जिला पंचायत सदस्य ने की। इस पर अध्यक्ष ने सीएमओ को कार्यवाही करने को कहा। इस दौरान अध्यक्ष ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों से जिले के विकास के लिए टीम भावना से काम करने की अपील की।
इस मौके पर संासद रामशिरोमणि वर्मा, भिनगा विधायक मोहम्मद असलम राईनी, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सिंह, बीएसए ओमकार राणा, जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा, परियोजना निदेशक बीजी शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।