फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Patients suffering from vomiting, diarrhea and stomach pain increased in the district hospital

Shravasti News: जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त व पेट दर्द के मरीज बढ़े

Wed, 16 Apr 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 16 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from vomiting, diarrhea and stomach pain increased in the district hospital
संयुक्त जिला चिकित्सालय में परचा बनवाने के लिए कतारबद्ध मरीज व तीमारदार।
श्रावस्ती। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को उल्टी-दस्त व पेट दर्द से पीड़ित नौ मरीज भर्ती हुए। जिले में रविवार व सोमवार को ओपीडी बंद होने का असर मंगलवार को दिखा। सामान्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को मरीजों की संख्या काफी ज्यादा रही। इस दौरान उल्टी-दस्त व पेट दर्द के सबसे ज्यादा मरीज अधिक पहुंचे। इनमें बच्चे व बुजुर्गों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

ग्राम उदईपुर निवासी पूर्णिमा (20), मछरिहवा निवासी राम उजागर (50) व सेमरहना के तेजराम (55) पेट दर्द से पीड़ित थे। वहीं ग्राम पिपरहवा निवासी नसीब (1), रजगढ़वा निवासी लक्ष्मी (50), प्रसाद पुरवा निवासी लेखपाल (20), भुजंगा निवासी रेखा (2 माह), रामगढ़ी निवासी फूलन देवी (50) उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। इनका इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है। डॉ. एसएम सोनकर ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों को उल्टी-दस्त व पेट दर्द जैसी समस्या हो रही है। लोगों को खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed