फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Pagoda remained closed on Kajritij, worshiped in homes

कजरीतीज पर बंद रहे शिवालय, घरों में हुई पूजा

Thu, 09 Sep 2021 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Pagoda remained closed on Kajritij, worshiped in homes
कजरी तीज पर बंद रहा सिरसिया का पांडव कालीन विभतिनाथ मंदिर तैनात रही पुलिस। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कजरी तीज (हरितालिका) पर गुरुवार जिले के सभी प्रमुख शिवालय बंद रहे। विभूतिनाथ मंदिर पर भी गेट पर ताला लगा रहा। कोई भक्त अंदर प्रवेश न करे। इसके लिए पुलिस का पहरा भी था। कोविड-19 के कारण हुए इस निर्णय से श्रद्धालुओं ने घर पर ही हर हर महादेव का उद्घोष कर पूजन किया।
विज्ञापन

कोविड-19 का असर अभी भी तीज त्योहारों पर है। इसीलिए जिले में मनाए जाने वाले हरितालिका तीज के अवसर पर शिवालयों में जहां पहले हर हर महादेव की गूंज के साथ दिन भर जलाभिषेक का कार्यक्रम चलता था। वहीं इस वर्ष शिवालयों में सन्नाटा पसरा रहा। मंदिर प्रबंधकों ने सभी प्रमुख मंदिरों का गेट बंद करने का फैसला पहले ही सुना दिया था। वहीं कजरी तीज के दिन न केवल शिवालयों के गेट पर ताला लगा रहा। बल्कि मुख्य शिवालयों पर पुलिस का पहरा भी रहा। जिसके चलते श्रद्धालुओं को घर में ही व्रत रखकर पूजन करना पड़ा।
विज्ञापन

हरितालिका तीज पर सिरसिया के पांडव कालीन बाबा विभूति नाथ मंदिर पर ताला लटका रहा। मंदिर परिसर मे पुलिस के जवान तैनात रहे। इस संबंध में क्षेत्रीय पुरोहित रामअधार पाठक ने बताया कि कजरी तीज के पावन अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रख माता पार्वती व भोलेनाथ की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुहागिनों ने भोलेनाथ व माता पार्वती से सदा सुहागन रहने की कामना की। वहीं सुहागिनों ने जहां भोलेनाथ पर दुग्ध, गंगाजल, शहद, रोली, चंदन, अक्षत, बेलपत्र, मदार, धतूर आदि चढ़ाकर उनका पूजन अर्चन किया। वहीं माता गौरी व गौरी सुत गजानन को सिंदूर व अक्षत चढ़ाया उनकी विधिविधान पूर्वक पूजन अर्चन कर अखंड सुहाग की कामना की। वहीं शाम को सुहाग की सामग्री दानकर अमर सुहाग की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed