फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Outside medicine being written on the official prescription of the hospital

Shravasti News: अस्पताल के सरकारी पर्चे पर लिखी जा रही बाहर की दवा

Fri, 02 Jun 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 02 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Outside medicine being written on the official prescription of the hospital
श्रावस्ती। जिले के अस्पतालों में मरीजों को बाहर से दवाएं लेना पड़ रहा है। विगत दिनों ''''अमर उजाला'''' ने इसका खुलासा किया तो डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की। जिसका चिकित्सकों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। वे बेखौफ सरकारी पर्चे पर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के चिकित्सकों पर विभागीय अधिकारियों ही नहीं स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का आदेश भी कोई खास असर नहीं डाल रहा है। इससे संयुक्त जिला चिकित्सालय भी अछूता नहीं है। यहां आने वाले मरीजों को खुलेआम बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। जिसका खुलासा ''''अमर उजाला'''' ने दो मई को ''''अस्पताल में बाहर से लिखी जा रही दवाएं'''' शीर्षक से सचित्र समाचार प्रकाशित कर किया।
विज्ञापन

जिसका संज्ञान लेकर डिप्टी सीएम ने 25 मई को नाराजगी जताते हुए देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। उन्होंने आरोपी डॉक्टर के साथ अस्पताल के सीएमएस के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश भी दिया था। बृहस्पतिवार को अस्पताल आने वाले कई मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी गईं। चौंकाने वाली बात यह है कि अब चिकित्सक सरकारी पर्चे पर भी बाहर की दवा लिखने से परहेज नहीं कर रहे हैं। जबकि प्रभारी सीएमएस डाॅ. रामगोपाल अस्पताल दावा कर रहे हैं कि अस्पताल में ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed