{"_id":"5da4b70d8ebc3e01794200c6","slug":"organization-s-nomination-process-complete-srawasti-news-lko486901046","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन
नामांकन पत्र सौंपते कार्यकर्ता।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई में संगठन चुनाव के तहत जिले अलग-अलग मंडलों पर मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधि के चुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हुई। इसमें उस मंडल में निवास कर रहे बूथ अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य मतदाता के रूप में शामिल रहे ।
जिले में दो दिनों से चल रहे जिले के अलग-अलग मंडलों के मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधि के चुनाव को सोमवार अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान सभी मंडलों पर चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र लिए गए।
चुनाव के संबंध में जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे ने बताया कि जिले में संगठनात्मक चुनाव के तहत पहले बूथ और बूथ समितियों के चुनाव हो चुके है। इसके बाद मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि का चुनाव होगा। चुने गए लोग जिले में होने वाले जिलाध्यक्ष के चुनाव में मतदाता होंगे। जिले के सभी दस मंडलों पर चुनाव पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है।
विज्ञापन
चुनाव में पूरे समाज की सहभागिता के लिए समितियों में महिलाओं, अनुसूचित जातियों व पिछड़े वर्ग के लोगों को मंडल समितियों में स्थान दिया गया है। 13 अक्टूबर को जिले के हरिहरपुररानी, गिलौला, इकौना, गिरंट व सिरसिया मंडल का चुनाव कराया गया। जबकि सोमवार को अंतिम चरण के लक्ष्मणपुर बाजार, भिनगा नगर, जमुनहा, लक्ष्मणनगर और श्रावस्ती मंडल का चुनाव हुआ।
इन सभी नामांकनों को जिला चुनाव अधिकारी राजेंद्र पटेल व जिला सह चुनाव अधिकारी शिवभूषण सिंह को सौंपा जाएगा। इसके बाद जल्द ही प्रदेश द्वारा नवीन मंडल अध्यक्षों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस मौके पर दिवाकर शुक्ल, संजू तिवारी, वीरेश मिश्रा आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।