{"_id":"5dcc3daa8ebc3e5b780c22f3","slug":"one-died-in-tripling-srawasti-news-lko49206883","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग में युवक की मौत, पिता पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलिंग में युवक की मौत, पिता पुत्र घायल
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। रंजीतपुर पिपरहवा से सिरसिया आ रहे बाइक सवार मंगलवार को सोनबरसा बाजार के निकट सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। हादसे में एक बाइक पर सवार पिता व दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
वहीं पिता व भाई की हालत सामान्य होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के दौरान मोटर साइकिल सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम रंजीतपुर पिपरहवा निवासी अरमान खां (29) अपने पिता अब्दुल रहमान खां व भाई फरमान खां के साथ एक ही मोटर साइकिल से मंगलवार को सिरसिया बाजार आ रहा था।
जैसे ही अरमान बाइक लेकर सोनबरसा बाजार पहुंचा तो सामने से एक मोटर साइकिल आ गई। ट्रिपलिंग के कारण अरमान अनियंत्रित हो सामने मोटर साइकिल से टकरा गया। इससे अरमान, अब्दुल रहमान व फरमान को चोट आई।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी सिरसिया ले जाया गया। जहां अरमान की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान अरमान की मौत हो गई।
अब्दुल रहमान व फरमान की हालत सामान्य होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। घटना के बाद दूसरा मोटर साइकिल सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।