फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   On the 11th day of 39 villages, the lights went off, people upset

39 गांवों की 11वें दिन भी बत्ती गुल, लोग परेशान

Mon, 17 Oct 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
On the 11th day of 39 villages, the lights went off, people upset
श्रावस्ती। जिले में हुई भीषण बरसात व बाढ़ के कारण गुम हुई गांवों की बिजली अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। वहीं सोमवार तक 39 गांवों की 11वें दिन भी बत्ती गुल रही। इस कारण यहां रहने वाले लोगों की दुश्वारी बरकरार है। बिजली निगम के कर्मचारी काम होने पर आपूर्ति बहाल कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में हुई भीषण बरसात व बाढ़ के कारण भिनगा व इकौना नगर सहित 250 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिनमें से धीरे-धीरे सभी स्थानों की विद्युत व्यवस्था सामान्य कराई जा चुकी है। वहीं इकौना विकास क्षेत्र के 20 व जमुनहा के 19 गांवों की बिजली आपूर्ति अब भी बाधित है। जिससे करीब 10 हजार की आबादी व दो हजार उपभोक्ता अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। इसका कारण गांवों व खेतों में पानी का भरा होना बताया जा रहा है। भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत पोल गिर गए थे। अथवा पोल झुकने के कारण तार आपस में टकरा रहे हैं। इतना ही नहीं कई स्थानों पर तार टूटने व ट्रांसफार्मर गिरने अथवा जलने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी। जिसे धीरे धीरे दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिशाषी अभियंता विद्युत दिनेश पाल सिंह ने बता कि जिन 39 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। वहां के पोल अब भी पानी में हैं। जिससे उन्हें सही करने में दिक्कत हो रही है। बिजली निगम के कर्मचारी लगातार प्रयासरत हैं। जल्द ही इन गांवों की भी आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अब उपभोक्ताओं की समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए व्हाट्सएप का सहारा लेगा। अब उपभोक्ता किसी भी समय एक क्लिक पर अपने बिजली बिल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही विद्युत आपूर्ति तथा अन्य बिजली से संबंधित समस्या के निराकरण के लिए न सिर्फ अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। बल्कि दर्ज शिकायत की स्थिति भी आप व्हाट्सएप पर ही चेक कर सकते हैं। इसका मेसेज सभी उपभोक्ताओं के व्हाट्सएप पर भेजा जा रहा है। यदि भेजे गए नंबर पर विद्युत कनेक्शन संख्या सही दर्ज है तो उपभोक्ता हां की बटन बदा दें। यदि कनेक्शन नंबर गलत है तो नहीं की बटन दबाएं। -दिनेश पाल सिंह, अधिशाषी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed