{"_id":"6293af04b4d7022284156689","slug":"oldman-death-srawasti-news-lko6328354111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी की ठोकर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी की ठोकर से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
मवेशी की ठोकर से वृद्ध की मौत
जमुनहा (श्रावस्ती)। मनकौरान निवासी एक वृद्ध किसी काम से शनिवार शाम जमुनहा बाजार गया था। जहां से वह वापस घर आ रहा था। इसी बीच मनकौरा गांव के पास दो आवारा मवेशी लड़ रहे थे। तभी एक मवेशी ने वृद्ध को टक्कर मार दी। वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसोहना के मजरा मनकौर निवासी हीरा लाल साहू (70) पुत्र श्रीराम शनिवार शाम को जमुनहा बाजार गया था। जहां से हीरा लाल वापस अपने घर जा रहा था। इस दौरान मनकौरा गांव के पास दो आवारा मवेशी आपस में लड़ रहे थे। जिन्हें देख हीरा लाल मार्ग किनारे खड़ा हो गया। इसी बीच एक मवेशी ने हीरा लाल को टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने हीरा लाल को पास के निजी अस्पताल में इलाज करवाया। जहां हालत में सुधार न होता देख वृद्ध को सीएचसी मल्हीपुर ले जाने को कहा। परिवारीजन वृद्ध को लेकर सीएचसी जाने लगे। इसी बीच हीरा लाल की मोत हो गई। सिका शव घर लाकर परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)