फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Officials kept roaming in the procession taken out during the festival

Shravasti News: त्योहार में निकलने वाले जुलूस में भ्रमणशील रहे अधिकारी

Fri, 27 Jun 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 27 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Officials kept roaming in the procession taken out during the festival
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्योहारों को देखते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा जिला प्रशासन त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान कोई भी नई परंपरा कायम न करें, जिससे अमन-चैन में बाधा होने की आशंका हो। कोई भी व्यक्ति यदि अमन-चैन में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मुहर्रम के दौरान ताजिये का साइज मानक के अनुरूप रहे तथा डीजे में साउंड की ध्वनि अधिक न रहे। आने-जाने वाले मार्ग पर सफाई व्यवस्था पहले से पूरी कर ली जाए। इसके लिए ग्राम सचिव, लेखपाल व पंचायत सहायकों का सहयोग लिया जा सकता है। जहां-जहां पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई है, वहां विशेष निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को रोस्टर के मुताबिक बिजली की आपूर्ति करने व बार-बार हो रही बिजली कटौती रोकने के लिए कारगर कदम उठाने का निर्देश दिया। मुहर्रम व आगामी त्योहारों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। एसपी घनश्याम चौरसिया ने सभी सीओ व थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। थानावार ताजियेदारों की सूची बनाकर पूरा विवरण त्योहार रजिस्टर में दर्ज करने का निर्देश दिया। जुलूस में सादी वर्दी में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी को तैनात करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, इकौना ओमप्रकाश, जमुनहा प्रवीण कुमार यादव व एसके राय सहित सभी थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed