फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Officers should work with team spirit

टीम भावना से काम करें अधिकारी

Tue, 20 Aug 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Officers should work with team spirit
श्रावस्ती। विकास कार्य का रिजल्ट देना हो तो शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाल विकास व पुष्टाहार विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय बना कर कार्य करें। इसके सभी पात्रों तक हर हाल में योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। यह बातें मंगलवार को संयुक्त सचिव भारत सरकार ने समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। वह जिले के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को नामित नोडल अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिले की साक्षरता दर को देख निराशा जताते हुए इसको बढ़ाने को कहा। इसके लिए टीम भावना के साथ काम करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य व पोषाहार विभाग को समन्वय बना कर कार्य करने को कहा। इसके साथ ही प्राथमिक से उच्च शिक्षा में दाखिले तक छात्र-छात्राओं की निगरानी के लिए भी कार्य योजना बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि जागरूकता के अभाव में गर्भवती एवं नवजात का समय से टीकाकरण न होने के कारण यहां मातृ एवं शिशु मृत्युदर अधिक है, जो बहुत ही गंभीर विषय है। इसके लिए स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा विभाग को अब विशेष सतर्कता बरतनी होगी। जिले की हर गर्भवती व नवजात का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के साथ उनके स्वास्थ्य की देखभाल व इसका लेखा जोखा रखना होगा।

इसके लिए सास, बहू सम्मेलन कराया जाय तथा प्रत्येक माह जिला स्तर पर आशा संगिनी, एएनएम की बैठक की जाए। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जल संचयन, कौशल विकास, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ओपी आर्य, सीडीओ अवनीश राय, एडीएम योगानंद पांडेय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed