फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Officers descended to observe lockdown

लॉकडाउन का पालन कराने को उतरे अधिकारी

Sat, 25 Jul 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Officers descended to observe lockdown
श्रावस्ती। प्रदेश व जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार व रविवार लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसका अनुपालन कराने के लिए पुलिस अधिकारियों सहित थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान लोगों को कोरोना प्रोटोकाल व लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन है। इसका कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने इकौना नगर सहित कटरा व गिलैला कस्बे में पैदल गश्त कर लॉकडाउन के स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने यहां लगाए गए बैरियर व बनाए गए चेकपोस्ट पर पहुंच कर वहां तैनात कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए अनिवार्य रूप से मास्क, ग्लब्स आदि का प्रयोग करने की नसीहत दिया। इस दौरान एएसपी ने दवा की दुकानों पर जाकर दुकानदारों से वार्ताकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद ने कस्बा भिनगा का भ्रमण कर लॉकडाउन के स्थित का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे ने इकौना कस्बा क्षेत्र में पैदल गश्त कर बैरियर चेकपोस्ट आदि को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक भिनगा देवेंद्र कुमार पांडे, सोनवा दद्दन सिंह, गिलौला विनोद कुमार, सिरसिया मनोज कुमार पांडे, मल्हीपुर वृजेश द्विवेदी व इकौना अनिल कुमार दीक्षित सहित सभी चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर अनावश्यक रुप से टहलने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने की चेतावनी देते हुए उन्हें अपने घर पर ही रहने की सलाह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed