फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Officers and employees should participate in Red Cross Committee

रेड क्रॉस समिति में सहभागिता निभाएं अधिकारी व कर्मचारी

Thu, 16 Jan 2020 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees should participate in Red Cross Committee
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में रेड क्रॉस समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम ने की। इस दौरान समिति को बेहतर ढंग से चलाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए। डीएम ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी रेड क्रॉस समिति में सहभागिता निभाएं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम यशु रुस्तगी ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस चार मुख्य क्षेत्रों में बांटे गए हैं। मानवीय सिद्धांतों और मूल्यों को बढ़ावा देने, आपदा प्रतिक्रियाएं, आपदा तैयारियां और समुदाय में स्वास्थ्य और देखभाल के उद्देश्य से इसकी स्थापना की गई है। जिले में रेड क्रास सोसायटी का गठन तो है, लेकिन उसका संचालन ढंग से नहीं किया जा रहा है। इसका सही ढंग से संचालन कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि सोसाइटी का ढंग से संचालन के लिए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मदन लाल वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अन्य समितियों के पुनर्गठन का निर्देश भी दिया जा चुका है। बैठक में पता चला कि इंटर कॉलेजों के प्राचार्यों की ओर से रेड क्रास शुल्क नहीं जमा करने के कारण राज्य शाखा को भेजा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रपाल को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी इंटर कॉलेजों में रेड क्रास के लिए नोडल शिक्षकों को भी नामित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया, सेवा निवृत्त शिक्षक परशुराम त्रिपाठी, डॉ. वीएन मिश्रा, डॉ. अनूप सिंह मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed