फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Officer in charge appointed for teacher MLC election

Shravasti News: शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त

Sun, 01 Jan 2023 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Officer in charge appointed for teacher MLC election
श्रावस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए तीस जनवरी को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रभारी अधिकारी व सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है।
विज्ञापन

डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि प्रभारी अधिकारी सीडीओ अनुभव सिंह को बनाया गया है। जिला विकास अधिकारी राम समुझ, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निगम प्रताप सिंह को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसपी प्रवीण कुमार यादव प्रभारी अधिकारी व सहायक प्रभारी अधिकारी संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी होंगे। लेखन एवं निर्वाचन सामग्री के लिए प्रभारी अधिकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए इन्द्रपाल सिंह व सहायक प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता डीआरडीए रुद्रमणि तिवारी को बनाया गया है। यातायात व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय व सहायक प्रभारी अधिकारी एआरटीओ विनीत कुमार मिश्र को बनाया गया है।
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता के लिए प्रभारी अधिकारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चंद्र यादव व सहायक प्रभारी अधिकारी संबंधत उप जिलाधिकारी और डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव रहेंगे। कंट्रोल रूम के लिए प्रभारी अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडे व सहायक प्रभारी अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह होंगे। प्रभारी अधिकारी मीडिया की जिम्मेदारी अपर जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक प्रभारी अधिकारी जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव को बनाया गया है। मतदान केंद्रों की व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी तहसीलदार, भिनगा राम प्यारे, इकौना संजय कुमार राय व जमुनहा अहमद फरीद खां होंगे। सहायक संबंधित खंड विकास अधिकारी होंगे। वीडियोग्राफी व वेबकास्टिंग के प्रभारी अधिकारी जिला विकास अधिकारी राम समुझ व सहायक ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव होंगे। चिकित्सा व्यवस्था प्रभारी सीएमओ डॉ. एसपी तिवारी व सहायक एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed