फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Oath administered to officials of Bar Association

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Thu, 08 Oct 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Oath administered to officials of Bar Association
जमुनहा (श्रावस्ती)। तहसील सभागार में न्यू मॉर्डन बार एसोसिएशन जमुनहा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में पूर्व सांसद, श्रावस्ती विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ. भीम राव अंबेडकर, महात्मा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान उन्होंने नव निर्वाचित न्यू मॉर्डन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय को प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं अध्यक्ष ने अन्य सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद व श्रावस्ती विधायक ने अधिवक्ताओं को अपने कर्तव्यों के प्रति अडिग रहने व वादकारियों को न्याय दिलाने को कहा। वही अधिवक्ताओं ने जन प्रतिनिधियों से तहसील परिसर में सुलभ शौचालय व बार संघ के लिए भवन निर्माण कराने की मांग की। इस पर पूर्व सांसद व विधायक ने उनकी मांग जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद रशीद खां कल्याण पूरी, कुलदीप वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप वर्मा, महामंत्री शुभकरन शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रहलाद यादव, कनिष्क उपाध्यक्ष प्रह्लाद प्रसाद, सहमंत्री जय प्रकाश, पुस्तकालय अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा, एसडीएम जमुनहा आरपी चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, राजेश शुक्ला, राम प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed