फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Nyay Panchayat level should be set up camp for labor registration

श्रमिक पंजीयन के लिए न्याय पंचायत स्तर लगाए जाएं कैंप

Wed, 06 Jan 2021 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Nyay Panchayat level should be set up camp for labor registration
श्रावस्ती। संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की मदद के लिए सद्भावना की छात्र विंग ने अध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार को डीपीआरओ से मुलाकात की। इस दौरान छात्र विंग ने डीपीआरओ को सम्मानित करने के साथ ही श्रमिक पंजीयन के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कैंप लगाने व उनका पंजीयन व नवीनीकरण कराने की मांग भी की।
विज्ञापन

श्रम विभाग में पंजीकृत अधिकांश श्रमिकों का कोरोना काल के चलते नवीनीकरण नहीं हो सका है। वहीं तमाम असंगठित क्षेत्र के श्रमिक पंजीयन से वंचित हैं। इससे उन्हें सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिन्हें उनका हक दिलाने के लिए बुधवार को सद्भावना की छात्र विंग ने अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी किरन से मुलाकात की। इस दौरान छात्र विंग ने डीपीआरओ को पुष्प गुच्छ आदि देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें एक सूची भी उपलब्ध कराई। जिसमें श्रमिकों के पंजीयन व नवीनीकरण के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कैंप लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

वहीं ब्लॉकवार तैयारी बैठक की रूपरेखा तैयार की गई। जिसके तहत आठ जनवरी को हरिहरपुररानी, 11 जनवरी को सिरसिया, 14 जनवरी को जमुनहा, 18 जनवरी को गिलौला व 21 जनवरी को इकौना ब्लॉक परिसर में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सिरसिया के 86 ग्राम, जमुनहा के 84, हरिहरपुररानी के 59, गिलौला के 87 व इकौना के 81 ग्रामों के लिए श्रमिक पंजीयन फॉर्म व पंजीयन से मिलने वाली शासन की मदद के पंफलेट उपलब्ध कराने को कहा गया। वहीं जिले के सभी 185 रोजगार सेवकों को टीम उपलब्ध कराने की बात कही गई। अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में प्रति ब्लॉक एक न्याय पंचायत स्तरीय श्रमिक चौपाल के स्थान भी तय किए जाएंगे। जहां जिले के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में मनरेगा के क्रियाशील मजदूरों का पंजीयन कराया जाए। बैठकों की अध्यक्षता बीडीओ करेंगे। इस दौरान मोना पाठक, सुनीता पाठक, उपासना पांडे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed