फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Now serious patients will be treated immediately

Shravasti News: गंभीर मरीजों का अब तत्काल होगा इलाज

Sun, 01 Jun 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 01 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Now serious patients will be treated immediately
संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक कक्ष को बनाया गया क्रिटिकल केयर यूनिट।
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा आने वाले गंभीर मरीजों को अब इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मरीजों को तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी वार्ड के एक कक्ष को क्रिटिकल केयर यूनिट में परिवर्तित किया गया है। इस कक्ष में विशेष उपकरण व नियमित निगरानी का इंतजाम किया गया है। इससे हृदय रोगियों के साथ ही अन्य गंभीर मरीजों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में हृदयाघात व अन्य गंभीर मरीजों को तत्काल जीवन रक्षक उपकरणों के माध्यम से इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड के एक कक्ष को क्रिटिकल केयर यूनिट में परिवर्तित किया गया। इस कक्ष को सक्शन मशीन, पारा माॅनीटर, ऑक्सीजन, ईसीजी व बीपी सहित अन्य उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। ऐसे में अब हृदय रोगियों को जिला चिकित्सालय में ही इलाज की सुविधा मिल सकेगी। अब तक गंभीर स्थिति होने पर मरीजों को बहराइच व लखनऊ रेफर कर दिया जाता था।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट बनने से मरीजों को अब रेफर करने के बजाय समय से इलाज मिल सकेगा। जिस चिकित्सक की इमरजेंसी ड्यूटी होगी वही इस यूनिट के मरीजों की भी देखभाल करेगा। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed