फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Now children will get hot food at Anganwadi center only

Shravasti News: अब आंगनबाड़ी केंद्र पर ही बच्चों को मिलेगा गर्म भोजन

Sun, 10 Dec 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 10 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Now children will get hot food at Anganwadi center only
630 केंद्रों पर परोसा जाएगा एमडीएम, 133 पर सहायिका बनाएंगी भोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले पांच वर्ष तक के बच्चों को अब पोषाहार में गर्म भोजन परोसा जाएगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संबंधित कोटे की दुकान से खाद्यान्न का उठान करेंगी। इसे विद्यालयों के एमडीएम के साथ परोसा जाएगा। जबकि निजी केंद्रों पर सहायिका बच्चों के लिए भोजन बनाएंगी।
जिले में 743 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें से 630 आंगनबाड़ी केंद्र विद्यालय परिसर व उसके आसपास संचालित हो रहे हैं। जबकि 113 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं जिनकी विद्यालयों से दूरी 200 मीटर से अधिक है। ऐसे में विद्यालय व उसके आसपास संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा। जबकि 113 आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए केंद्र की सहायिका भोजन पकाएंगी। जिन्हें राशन संबंधित कोटे की दुकान से प्रदान किया जाएगा। जबकि भोजन पकाने में आने वाले खर्च का पैसा संबंधित वार्ड सभासद व ग्राम प्रधान तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के संयुक्त खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल यह योजना औपचारिक रूप से अभी शुरू हो सकी है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो दिसंबर माह के दूसरे पखवाड़े से आंगनबाड़ी केंद्र आने वाले बच्चों को गर्म भोजन मिलने लगेगा। इस बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके दास बताते हैं कि बच्चों को हाट कुक देने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed