फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Nodal officer observed arrangements in Kanjadwa village

नोडल अधिकारी ने कंजड़वा गांव में देखीं व्यवस्थाएं

Thu, 24 Dec 2020 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer observed arrangements in Kanjadwa village
कटरा (श्रावस्ती)। जिले के नोडल अधिकारी व नियोजन विभाग के अपर सचिव गुरुवार को इकौना पहुंचे। उन्होंने कंजड़वा गांव सहित सीएचसी इकौना का निरीक्षण किया। जहां उन्हें सब कुछ चाक चौबंद मिला। इस पर उन्होंने संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

जिले के नोडल व नियोजन विभाग के अपर सचिव आमोद कुमार सिंह गुरुवार को इकौना पहुंचे। यहां पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें ओपीडी, प्रसव कक्ष, अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त मिली। इसके बाद उन्होंने इकौना के कंजड़वा में प्राथमिक विद्यालय के शौचालय, पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। जहां उन्होंने जिलाधिकारी टीके शिबु को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सफाई व्यवस्था और चुस्त दुरुस्त रखने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या, पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप शर्मा, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, तहसीलदार शिवध्यान पांडे, खंड विकास अधिकारी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. अजय कुमार मिश्र, डॉ. रजत सिंह, डॉ. नासिर कमाल, प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र पांडे सहित जिले के आलाधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed