फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   No direct bus from Ikauna and Jamunha to Bhinga

Shravasti News: इकौना व जमुनहा से भिनगा के लिए नहीं सीधी बस

Mon, 18 Sep 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 18 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
No direct bus from Ikauna and Jamunha to Bhinga
श्रावस्ती। जिले की दो तहसील व तीन विकासखंड मुख्यालय भिनगा से सीधा नहीं जुड़ सके हैं। बेहतर मार्ग होने के बाद भी यहां से कोई सीधी बस सेवा संचालित न होने से जिले की आधे से अधिक आबादी दुश्वारी झेल रही है। लोग आवागमन के लिए निजी व डग्गामार वाहनों के सहारे हैं।
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय इकौना व जमुनहा से भिनगा के लिए सीधी बस सेवा का संचालन नहीं हो रहा है। जबकि इकौना से भिनगा बाया सेमरी, इकौना गिलौला भिनगा मार्ग लक्ष्मणनगर तक डबललेन व लक्ष्मणनगर से भिनगा तक फोरलेन है। यही स्थिति जमुनहा बरदेहरा बाया बदला मार्ग व मल्हीपुर भंगहा मार्ग का भी है। वहीं जमुनहा से कानी बोझी होते हुए परसा भिनगा मार्ग भी सिंगल लेन बना हुआ है।
विज्ञापन

इन मार्गों पर न तो परिवहन निगम की बसों का नियमित संचालन हो रहा है न ही प्राइवेट बस सेवा ही संचालित हो रही है। जबकि देखा जाए तो बलरामपुर से भिनगा के लिए दो बसों का संचालन गिलौला होकर कराया जा रहा है। जो सुबह छह बजे से पूर्व भिनगा से जाती हैं और रात नौ बजे के बाद भिनगा वापस होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि इन बसों का फेरा सुबह दस बजे बलरामपुर से भिनगा व शाम चार बजे भिनगा से बलरामपुर के लिए कर दिया जाए तो कोर्ट कचहरी सहित अन्य दैनिक आवश्यकताओं के लिए आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। यह स्थिति भिनगा जमुनहा मार्ग की भी है। जहां परसा तक दोनों तरफ की बसें आती हैं। यदि इन बसों का भिनगा तक सीधा संचालन हो जाए तो क्षेत्रवासियों की निजी व डग्गामार वाहनों पर निर्भरता घटेगी।

परमिट के बाद भी नहीं चल रही बस
भिनगा से गिलौला व इकौना होते हुए पयागपुर व भिनगा से गिलौला होते हुए खुटेहना तक प्राइवेट बसों का परमिट है। इसके बावजूद बसों का संचालन नहीं हो रहा है। वहीं परसा मार्ग पर भिनगा से परसा व जमुनहा से परसा तक की परमिट है। यदि इसे जमुनहा से भिनगा व भिनगा से जमुनहा तक बढ़ा दिया जाए तो लोगों की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।


प्रशासन करे सहयोग तो हो संचालन
भिनगा से पयागपुर तक बस संचालन शुरू करने की कवायद की गई थी। साथ ही जमुनहा बहराइच व भिनगा बहराइच संबद्ध मार्ग के संचालकों से वार्ता के बाद यह प्रयास हुआ था कि कुछ बसें जमुनहा तो कुछ भिनगा मार्ग से सीधे संचालित की जाएं। लेकिन डग्गामार वाहनों पर रोक न लगने के कारण होने वाले नुकसान से बचने के लिए संचालन नहीं किया जा रहा है। प्रशासन सहयोग करे तो बसों का संचालन प्रारंभ किया जा सकता है। - गिरधारी लाल पांडे पूर्व अध्यक्ष प्राइवेट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed