फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Nine cases settled in Thana Samadhan Divas

Shravasti News: थाना समाधान दिवस में निपटे नौ मामले

Sat, 27 May 2023 05:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 27 May 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Nine cases settled in Thana Samadhan Divas
नवीन माॅडर्न थाना कटरा में डीएम ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
विज्ञापन

फोटो- 07
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले के थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान सर्वाधिक मल्हीपुर में 16 व सबसे कम गिरंट में दो मामलों सहित जिले भर में कुल 70 मामले आए। इनमें से मात्र नौ मामले का मौके पर निस्तारण हुआ।
नवीन माॅडर्न थाना कटरा में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम नेहा प्रकाश व एसपी प्राची सिंह ने की। जहां छह फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। यहां किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। वहीं गिलौला में आए 10 में से दो मामलों का निस्तारण किया गया। सोनवा में छह के सापेक्ष एक, सिरसिया में सात के सापेक्ष दो, भिनगा में 10 के सापेक्ष दो, मल्हीपुर में 16 के सापेक्ष दो मामले निस्तारित हो सके। जबकि इकौना में 13 व गिरंट में दो के सापेक्ष एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन


बाक्स में-
प्रधान पति पर महिला मेट ने लगाए आरोप
जमुनहा में आयोजित समाधान दिवस में ग्राम डाडेकुइया के प्रधान पति शैलेंद्र कुमार गुप्ता पर महिला मेट मीरा देवी ने फर्जी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी भरने को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही ऐसा न करने पर उसे पद से हटाने व काम न लेने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। जिसकी जांच के लिए निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

******************************************
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed