फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Newly elected office bearers took oath of office and secrecy

Shravasti News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Thu, 13 Nov 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 13 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Newly elected office bearers took oath of office and secrecy
शपथ ग्रहण करते नवनिर्वाचित पदा​धिकारी। - संवाद
तुलसीपुर/गिरंट बाजार। जमुनहा तहसील सभागार में बुधवार को न्यू मॉडर्न बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही प्रमाणपत्र का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन


समारोह में नव निर्वाचित तहसील अध्यक्ष सत्य नारायण यादव को एल्डर कमेटी के चुनाव आयुक्त मो. रसीद कल्याणपुरी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। महामंत्री पद पर निर्वाचित जितेंद्र कुमार भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रहलाद यादव, संयुक्त सचिव दिनेश मणि त्रिपाठी, प्रकाश कुमार मौर्य तथा कनिष्ठ सदस्य दिनेश कुमार को भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह के बाद अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व उपाध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश मधुलिका यादव ने अधिवक्ताओं को संघ की एकता व अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम संजय कुमार राय, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी, महामंत्री सतीश कुमार मौर्य, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, देवेंद्र कुमार यादव, कुलदीप वर्मा, अजय कुमार पांडेय, हरीश यादव, प्रमोद यादव, रामराज मिश्रा व दिनेश प्रताप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed