फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   New twist in Pramod's death case

प्रमोद की मौत के मामले में नया मोड़

Sun, 14 Feb 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
New twist in Pramod's death case
श्रावस्ती। परसा निवासी प्रमोद उर्फ बुढ़ऊ की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी मल्हीपुर पुलिस को दिए बगैर परिवारीजनों ने लाश का अंतिम संस्कार कर दिया था। इस मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। मृतक की बहन ने भाभी व उसके प्रेमी पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसा डेहरिया के मजरा परसा निवासी प्रमोद कुमार उर्फ बुढ़ऊ (25) की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसकी सुचना परिवारीजनों ने मल्हीपुर पुलिस को दिए बगैर शनिवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। इस मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। मृतक की बहन कलावती पत्नी विद्याराम निवासिनी ग्राम भदिला थाना सिरसिया ने रविवार को जिलाधिकारी टीके शिबु से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान उसने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें उसका आरोप है कि पीड़िता का पिता रामफकीरे मंदबुद्धि है। उसकी भाभी मीरा देवी का मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सायपुर निवासी भूरे उर्फ छत्रपाल से नजदीकियां थीं। पीड़िता की भाभी मीरा देवी ने भूरे के साथ मिल कर पीड़िता के भाई प्रमोद की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसकी जानकारी लोगों को होती इससे पहले आननफानन लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। भूरे मृतक प्रमोद का बहनोई है। जो प्रमोद के घर पर ही रहता है। जिसने संपत्ति के लालच में पीड़िता के भाई की हत्या की है। ऐसे में पीड़िता ने मामला दर्ज करा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed