{"_id":"5d94eb4c8ebc3e017941f61a","slug":"navratra-srawasti-news-lko484834511","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार हजारों देखे हैं, पर मां के जैसा कोई दरबार नहीं....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार हजारों देखे हैं, पर मां के जैसा कोई दरबार नहीं....
विज्ञापन
श्रावस्ती। शारदीय नवरात्र पर देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही मांगलिक कार्यक्रमों का दौर भी चल पड़ा है। वहीं दुर्गा पूजन पंडालों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। नवरात्र पर बुधवार को भक्तों ने मां के चौथे रूप मां कूष्मांडा की आराधना कर मन वांछित फल की कामना की।
नवरात्र पर मां की आराधना के लिए भक्त उन्हें ध्वज नारियल व चुनरी चढ़ाकर मनाने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही दुर्गा पूजा पंडालों में स्थानीय बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शारदीय नवरात्र में दिन प्रतिदिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं भीड़ बढ़ने लगी है।
कोई माता रानी को लाल चूनर तो कोई ध्वज नारियल चढ़ाकर माता रानी से अपने व परिवार के लिए सुख व समृद्धि की कामना कर रहा है। नवरात्र पर राजर्षि काली मंदिर, सिरसिया के दुर्गा मंदिर, जमुनहा के जगपतिनाथ मंदिर सहित जिले के अन्य हिस्सों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही विभिन्न देवी मंदिरों व प्रमुख बाजारों सहित कई अन्य स्थानों में आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चलते लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भिनगा नगर सहित सिरसिया, लक्ष्मननगर, कटरा, गिलौला में कलाकारों व स्थानीय बच्चों द्वारा सांस्कृतिक आयोजन प्रस्तुत किए गए।
वहीं भिनगा में स्थानीय बच्चों द्वारा ‘दरबार हजारों देखे हैं, पर मां के जैसा कोई दरबार नहीं, जिस गुलशन में मां का नूर नहीं, ऐसा कोई गुलजार नहीं’ व ‘मां मेरी इच्छा पूर्ण कर दो, खुशियों से मेरी झोली भर दो’ भजन प्रस्तुत किया गया। जिसे सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर काफी संख्या में देवी भक्त मौजूद रहे।