फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   National Lok Adalat will be held today

आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Fri, 13 Dec 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat will be held today
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को सुबह दस बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुलह समझौता के आधार पर वादों का निपटारा किया जाएगा। ऐसे में प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज मृदुलेश कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं सहित वादकारियों से लोक अदालत में पहुंच कर वादों का निपटारा कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह दस बजे से दीवानी न्यायालय परिसर भिनगा सहित डीएम के अधीन सभी कार्यालयों व सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, व्यवहारिक वाद, चेक बाउंस वाद, उत्तराधिकार अधिनियम के मामले, मोटर वाहन अधिनियम, भरण पोषण के वाद, वैवाहिक व पारिवारिक विवाद, राजस्व वाद, श्रम अधिनियम, शाप ऐक्ट, नापतौल के मामले, नकल विरोधी अधिनियम, विद्युत अधिनियम, आबकारी अधिनियम, जिला परिषद व नगर पालिका परिषद अधिनियम, उपभोक्ता फोरम के वाद, मनोरंजन कर के मामले, राजस्व वाद, बैंक वसूली, किरायेदारी वाद, स्टांप एक्ट, चकबंदी वाद, दाखिल खारिज, लघु फौजदारी वाद सहित प्रीलिटीगेशन वादों का निपटारा सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed