{"_id":"68925ebc49c542d722040fb0","slug":"munda-shivala-and-ancient-shivala-will-be-renovated-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113195-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मुंडा शिवाला व प्राचीन शिवाला का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मुंडा शिवाला व प्राचीन शिवाला का होगा जीर्णोद्धार
Wed, 06 Aug 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
भिनगा स्थित मुंडा शिवाला का लेआउट। -स्रोत : सूचना विभाग
श्रावस्ती। मोहल्ला बंदरहा स्थित मुंडा शिवाला व प्राचीन शिवाला का जल्द जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने 3.98 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई है। वहीं बेहतर रखरखाव के लिए ट्रस्ट भी गठित किया है। जिला प्रशासन की घोषणा से शिवभक्तों में खुशी है।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि भिनगा के मोहल्ला बंदरहा स्थित प्राचीन शिवाला व मुंडा शिवाला का इतिहास लगभग 225 साल पुराना है। यहां लाखों शिवभक्त दर्शन व जलाभिषेक के लिए आते हैं। लोगों की आस्था को देखते हुए इन प्राचीन शिव मंदिरों के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना तैयार की है।
जिसके तहत दोनों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण पर 1.99-1.99 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निजी जमीन पर बने इन शिवालयों के भू स्वामियों ने जमीन मंदिर को दान दे दी है और नगर पालिका ने अपने नाम इसकी रजिस्ट्री करवा ली है।
विज्ञापन
इन सुविधाओं से सुसज्जित होंगे शिवालय
प्राचीन शिवाला व मुंडा शिवाला परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के लिए बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर तक आने-जाने के लिए मार्ग का निर्माण, पर्यटक सूचना केंद्र, बैठने के लिए आरसीसी बेंच, जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाएगा। प्रकाश की व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट व हाईमास्ट लाइट आदि लगवाने के साथ थ्री-डी वॉल पेंटिंग करवाई जाएगी। शुद्ध पानी के लिए यहां वाटर कूलर भी लगवाया जाएगा।