{"_id":"5da4abb78ebc3e016308feb3","slug":"mprovement-in-education-and-health-system-is-first-priority-dm-srawasti-news-lko486882628","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार पहली प्राथमिकता ः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार पहली प्राथमिकता ः डीएम
विज्ञापन
कोषागार में कार्यभार ग्रहण करती नवागंतुक जिलाधिकारी यशु रूस्तगी।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले की 32वीं व चौथी महिला जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें सीडीओ द्वारा कोषागार में कार्यभार ग्रहण कराया गया। डीएम ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य में गुणात्मक सुधार करने व पीड़ित गरीब, महिलाओं व मजलूमों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।
यशु ने बताया कि वह 2012 बैच की आईएएस हैं। जो मूलरूप से हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद जिले की निवासी हैं। इससे पहले वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर अयोध्या, गाजियाबाद, ललितपुर व झांसी में तैनात रह चुकी हैं। जबकि सीडीओ के पद पर देवरिया, शामली व मथुरा में तैनात रही हैं।
जिले में तैनाती से पूर्व वह विशेष सचिव शासन एवं अपर आयुक्त वाणिज्य कर विभाग लखनऊ सहित कई अन्य पदों पर कार्य कर चुकी हैं। अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए उन्होंने कहा कि श्रावस्ती शिक्षा व स्वास्थ्य के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन
यहां शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में गुणात्मक सुधार करना तथा पीड़ितों, गरीबों, महिलाओं व मजलूमों को त्वरित न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान उनके साथ सीडीओ अवनीश राय, एडीएम योगानंद पांडे व वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।