{"_id":"649493ace43285d44101c71b","slug":"motorcyclist-injured-in-road-accident-srawasti-news-c-104-1-slko1050-181-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मार्ग दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मार्ग दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार घायल
Fri, 23 Jun 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली स्थित कटरा पेट्रोल पंप के निकट बृहस्पतिवार मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार अतुल सिंह (28) निवासी जिला आजमगढ मार्ग किनारे दूर जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने घायल अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां उसकी हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
श्रावस्ती। सोनवा पुलिस ने जांच के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम जिगहनिया निवासी जयसिंह के रूप में हुई। वहीं नवीन मार्डन थाना कटरा पुलिस ने बैदौरा निवासी अमरेश उर्फ झामू को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया जिसके विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की।
शांतिभंग में पंद्रह गिरफ्तार
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने अभियान चलाकर पंद्रह लोगों को गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर उन्हें संबंधित एसडीएम के समक्ष पेश किया। वहीं जिला पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 119 वाहनों का ई चालान कर करीब दो लाख रुपये शमन किया।
विज्ञापन
जनता दर्शन में आई 38 शिकायतें
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को एसपी प्राची सिंह के समक्ष जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान 38 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें 13 भूमि विवाद, 09 पारिवारिक विवाद सहित 16 अन्य विवाद से संबंधित मामले थे। मामलों के निस्तारण के लिए एसपी ने संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है।